Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आंगनवाड़ी के बच्चों को इनरव्हील क्लब ने दी ड्रेस

आंगनवाड़ी के बच्चों को इनरव्हील क्लब ने दी ड्रेस
छिंदवाड़ा
20-Mar-26
गुढ़ी अंबाड़ा

ग्राम पंचायत अंबाड़ा के अंतर्गत आने वाली आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 05 में 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के लगभग 22 बच्चों को इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा ने ड्रेस के साथ मोजे एवं छः नग कुर्सियां दी। बच्चों को बिस्किट चॉकलेट और आलू चिप्स के पैकेट खाने के लिए दिए गए। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबाड़ा सरपंच भारती उईके उपस्थित रही। इनके अलावा इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता पाटनी घई, रोली गुप्ता, सीमा गुगनानी, शोभा गौड, के अलावा जनसेवा हिताय संगठन छिंदवाड़ा अध्यक्ष हर्षा बनोदे, राष्ट्रीय कथा वाचक राकेशानंद महाराज, शंकर निमजे, डॉ. दीपक चौरसिया, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अध्यक्ष प्रमिला निगम, सचिव माला चौधरी, कल्पना राय, अंबाड़ा के पंच मोहम्मद रफीक, हरिश्चंद्र प्रजापति, शुभम आम्रवंशी, अमन सरसाम आदि उपस्थित थे।

Share News On