पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल 21 मार्च को छिंदवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा
20-Mar-26
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल 21 मार्च (शनिवार) को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे एवं जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से संवाद करेंगे।

भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने बताया कि निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल दोपहर 2 बजे कुंडीपुरा थाना के पास, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा पहुंचेंगे, जहां “अटल सुशासन भवन” के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शाम 4 बजे बिछुआ में, शाम 6 बजे लख्खा पिपरिया (वार्ड क्रमांक 15) में अटल सुशासन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7.15 बजे मंत्री श्री पटेल सिहोरामाल स्थित श्री रामेश्वरम धाम पहुंचेंगे, जहां वे सहस्त्र चंडी महायज्ञ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे जबलपुर रवाना होंगे।