Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रहलाद पटेल ने डाली महायज्ञ में आहुतियां

प्रहलाद पटेल ने डाली महायज्ञ में आहुतियां
छिंदवाड़ा
21-Mar-26
छिंदवाड़ा

श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति और साहू परिवार के द्वारा चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को श्री रामेश्वरम धाम में बने यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड़, सिवनी विधायक मुनमुन राय, सिवनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकरे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू परमार, पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष जैन, परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष मैहर पहुंचे। सभी अतिथियों ने पूजा मंडप में पूजा अर्चन कर  आहुतियां डाली। प्रतिदिन महायज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण महायज्ञ में पहुंचकर आहुतियां डाल रहे हैं।

Share News On