धर्मेन्द्र सोनू मागो को सौंपी शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान
छिंदवाड़ा
21-Mar-26
पप्पू यादव चौरई पर्यवेक्षक मनोनीत किए गए
छिन्दवाड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं चौरई पर्यवेक्षक पद पर नवनियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपकर जिम्मेदारी संभालने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सोनू मागो मनोनीत किए गए हैं। पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव को नई जिम्मेदारी देते हुए चौरई पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ एवं नकुलनाथ सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का आभार माना है।