नकुलनाथ ने मंदिर में टेका माथा और मुस्लिमों को दी ईद की मुबारकवाद
छिंदवाड़ा
21-Mar-26
छिन्दवाड़ा
शहर के धरमटेकड़ी स्थित सिद्ध कालीबाड़ी मंदिर पहुंचकर माननीय नकुलनाथ जी ने माथा टेका। चौत्र नवरात्र पर मारानी के दर्शन व विधि विधान से पूजन अर्चन कर देश, प्रदेश व छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भक्तजनों से भेंट कर अध्यात्मिक विषयों पर भी चर्चा की। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने कालीबाड़ी मंदिर पूजा अर्चना की साथ ही मंदिर समिति के सदस्यों से भेंट कर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन व कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात वे अपने अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में पहुंचे।
पूर्व मंत्री के निवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार ग्राम नीमकुही पहुंचे मप्र के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि स्व. श्री तेजीलाल सरेयाम के निवास पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों से भेंट और श्री तेजीलाल सरेयाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित स्वजनों का दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाते हुए कहा कि परिवार से पिता का चले जाना सबसे बड़ा व असहनीय दुख होता है।
नकुलनाथ-कमलनाथ ने दी ईद की मुबारकबाद

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने ईंद-उल-फितर पर शहर की बड़ी ईदगाह पहुंचकर स्वयं व कमलनाथ की ओर से समस्त मुस्लिमों को ईंद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा मप्र में इकलौता ऐसा जिला है जहां प्रत्येक तीज और त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया जाता है यही सबसे बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने पुनः ईंद की हार्दिक मुबारकबाद दी।