ओमप्रकाश नयन, श्रीमत शैफाली शर्मा, सुश्री अंजुमन मंसूरी आरजू का भोपाल में सम्मान
छिंदवाड़ा
03-Nov-26
म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा भोपाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

छिंदवाड़ा अपडेट
म. प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन की प्रदेश इकाई व्दारा गत रविवार को मायाराम सुरजन स्मृति सभागार भोपाल में प्रसिद्ध वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार व नाटककार असगर वसाहत की अध्यक्षता और प्रसिद्ध कहानीकार व उपन्यासकार सुश्री मधु कांकरिया के मुख्य आतिथ्य में शब्द उत्सव 2026 कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस वर्ष का तीसरा मणिदीप सृजन सम्मान से छिंदवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश नयन तथा वागीश्वरी पुरस्कार से जिला इकाई की सचिव एवं युवा कवियित्री श्रीमती शैफाली शर्मा व जिला इकाई की सदस्य एवं युवा शायरा सुश्री अंजुमन मंसूरी आरजू को वागीश्वरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर म. प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पलाश सुरजन, महामंत्री अभिषेक वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य हेमेंद्र कुमार राय, जिला इकाई के सदस्य दिनेश कुमार भट्ट, प्रदेश की विभिन्न इकाईयों से आये पदाधिकारी, सदस्य एवं बडी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। इन दोनों पुरस्कारों के अंतर्गत 5100-5100 रूपये की राशि प्रशस्ति पत्र के साथ भेंट की गई।
म. प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन की प्रदेश इकाई के कार्यकारिणी सदस्य हेमेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रदेश की सर्वाधिक सक्रिय जिला इकाई के रूप में छिंदवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश नयन को मणिदीप सृजन सम्मान तथा कविता विधा में कविता संग्रह सारी आर्यभट्ट सर पर श्रीमती शैफाली शर्मा और गीत - गजल विधा में गजल संग्रह ष्और तुम पर सुश्री अंजुमन मंसूरी आरजू को वागीश्वरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने पुरूस्कृत सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें दी हैं। शब्द उत्सव 2026 समारोह में इस बार छिंदवाड़ा जिला इकाई के तीन साहित्यकारों को प्रदेश के दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर जिले के साहित्यकारों में हर्ष की लहर है तथा सभी ने पुरस्कृत साहित्यकारों को बधाई और शुभकामनायें दी हैं।