Home News Helpline Classified Jobs About Contact

न्यायाधीशों ने स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी

न्यायाधीशों ने स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी
छिंदवाड़ा
03-Nov-26
सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत 1 से 6 नवंबर तक चल रहा अभियान


छिंदवाड़ा अपडेट

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार  01 नवंबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशांत हुद्दार के निर्देशन में शिक्षण संस्थाओं एवं छात्रावासों में न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 02 नवंबर 2026 को प्रेमपालसिंह ठाकुर जिला न्यायाधीश छिंदवाड़ा, पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई बालिका छात्रावास छिंदवाड़ा में श्रीमती तृप्ति पाण्डेय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट छिंदवाड़ा, एस .ए. एफ शास.उ.मा.विद्यालय छिंदवाड़ा में विपेन्द्र सिंह यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा, अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास छिंदवाड़ा में पंकज बुटानी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाड़ा एवं 03 नवंबर 2026 को शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल चंदनगांव में सुश्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाड़ा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गांगीवाड़ा में राकेश सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाड़ा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल ए.ए.एफ. छिंदवाड़ा में श्रीमती जागृति एस.चंद्रकापुरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाड़ा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कैलाशनगर में राहुल डोंगरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाड़ा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कुकड़ाजगत छिंदवाड़ा में गोपाल जाटव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाड़ा एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल सुक्लूढाना छिंदवाड़ा में कृष्णकांत सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छिंदवाड़ा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, गुड टच बैड टच, ऑनलाईन सुरक्षा, साइबर ग्रूमिंग, निःशुल्क कानूनी सहायता और कानूनी सहायता एवं समर्थन प्रदान करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका एवं अन्य विषयों पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी एवं छात्रावासों में निवासरत बच्चों एवं शिक्षणगणों और अधीक्षकों द्वारा सहभागिता की गई।
Share News On