एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
राजनीति
23-Jul-26
छिंदवाड़ा

कांग्रेस कार्याय में पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ की गई बैठक के बाद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी के नेतृत्व में एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ईएलसी चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी, आंदोलनरत युवाओं पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों के हाथों से दो पुतले छीनकर पुतला दहन रोकने का पूरा प्रयास किया, किन्तु युवाओं ने हार नहीं मानी और पुलिस की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का तीसरा पुतला लाकर दहन किया। इस दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।