Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नकुलनाथ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से किया संवाद

नकुलनाथ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से किया संवाद
राजनीति
23-Jul-26

एटीडीसी, सीआइआई व अशोक लीलैंड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर के युवा हुए शामिल

छिन्दवाड़ा

देश और प्रदेश के शिक्षित व योग्य युवाओं के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। सरकार रोजगार देने की बजाए लाठियां दे रही यह बात आप सभी जानते हैं। इस चुनौतीपूर्ण दौर में काम केवल उन हाथों में है जो हुनरमंद है। तकनीकी शिक्षा व कार्य में पूर्णतः दक्ष है। यह बात जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने एटीडीसी, सीआइआई व अशोक लीलैंड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ रहे युवाओं से संवाद के दौरान कही। तीनों कौशल केन्द्र के सैकड़ों युवा नकुलनाथ जी भेंट करने कमलकुंज शिकारपुर पहुंचे थे।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने सभी कौशल केन्द्र के युवाओं से प्रथक-प्रथक भेंट कर उनसे संवाद किया। कौशल केन्द्र पर दिए जा रहे प्रशिक्षण व सतत रूप से विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने पर जानकारी ली। श्री नाथ ने आगे कहा कि खुशी होती है कि मप्र और देश का यह एकमात्र ऐसा जिला है जहां इतनी अधिक संख्या में कौशल केन्द्र संचालित हो रहे हैं। प्रसन्नता तब और बढ़ जाती है जब युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ते हुए देखने का सुखद अवसर प्राप्त होता है।

नकुलनाथ जी ने समस्त युवाओं से भेंट व संवाद के उपरांत अन्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से कहा कि सभी मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। किसी भी तरह की परेशानी अथवे समस्या होने पर सूचित करें। उन्होंने समस्त युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Share News On