आईटीआई प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 28 को रोजगार मेला
नौकरियां
23-Jul-26
शासकीय आईटीआई में होगा आयोजन, गुजरात व महाराष्ट्र से आ रही कंपनियां

छिन्दवाडा
जिला रोजगार कार्यालय एवं प्राचार्य शासकीय आईटीआई के द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन शासकीय आईटीआई में 28 जुलाई मंगलवार को प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है । रोजगार मेले में 10 कंपनियां उपस्थित रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में जिंदल ग्रुप इगतपुरी नासिक में टेक्नीशियन पद के लिये योग्यता आई.टी.आई (केवल महिला) के लिये मासिक वेतन 11727 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष, वर्सुनी इंडिया (फिलिप्स) प्रा. लि. अहमदाबाद में ऑपरेटर पद के लिये 10वीं/12वीं/आई.टी.आई./स्नातक/डिप्लोमा के लिये मासिक वेतन 18000 से 19500 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष, टाटा मोटर्स प्रा. लि. पुणे में ऑपरेटर पद के लिये 10वीं/12वीं/आई.टी.आई./स्नातक/डिप्लोमा के लिये मासिक वेतन 18000 से 19500 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष, एमआरएफ टायर्स प्रा. लि. भरूच गुजरात में मशीन ऑपरेटर के लिये योग्यता 10वीं/12वीं/आई.टी.आई. के लिये मासिक वेतन 18000 रूपये, स्नातक डिप्लोमा के लिये वेतन 19500 रूपये और बी.टेक. महिला अभ्यार्थी के लिये वेतन 20500 तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए।
इसके अलावा अपोलो टायर्स प्रा. लि. वड़ोदरा गुजरात में मशीन ऑपरेटर, अप्रैन्टिसशिप ट्रेनी के लिये योग्यता 12वीं/आई.टी.आई. पुरूष अभ्यर्थी के लिये मासिक वेतन 17316 रूपये और स्नातक डिप्लोमा के लिये वेतन 18316 रूपये अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष, सुरूचि प्रायवेट लिमिटेड नागपुर, इन्दौर (एनआईआईटी छिन्दवाड़ा) में ऑपरेटर पद के लिये 12वीं/आई.टी.आई./स्नातक के लिये मासिक वेतन 14000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष, माहले इंजन कंपोनेन्ट प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर में प्रोडेक्शन डिपार्टमेंट/ सीएनसी एवं व्हीएमसी मशीन ऑपरेटर पद के लिये आई.टी.आई./ डिप्लोमा (इलेक्ट्रीकल मैकेनिकल)/ बी-टेक के लिये मासिक वेतन 18000 से 22500 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष, आईशर कम्पनी ट्रक और बस प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर में मैकेनिक पद के लिये 10वीं/12वीं/आई.टी.आई./डिप्लोमा के लिये मासिक वेतन 12425 से 16000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) छिंदवाड़ा द्वारा केवल महिलाओं के लिये बीमा सखी पद के लिये योग्यता 10वीं/12वीं पास के लिये वेतनमान 7000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 70 वर्ष एवं एजिस कॉल सेंटर छिंदवाड़ा में कस्टमर केयर एक्जीकेटिव पद के लिये 12वीं, स्नातक के लिये मासिक वेतन 9000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होना चाहिये।