Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एनएसयूआई ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

एनएसयूआई ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला
राजनीति
16-Jun-26
छिन्दवाड़ा

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में सीट चोरी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित जिला एनएसयूआई एवं नगर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। एनएसयूआई ने कांग्रेस की अधिकृत राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल वाटर केनन के साथ तैनात रही। इस बीच युवाओं ने दो पुतले दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Share News On