Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सर्तक

 नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन सर्तक
शिक्षा
16-Jun-26
कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की लगाई गई ड्यूटी

छिन्दवाडा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून  रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व में आयोजित जिले के मुख्यालय स्थित 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।

इस परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित परीक्षा केंद्रों में पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय राजमाता सिंधिया स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, पीएमश्री ऑटोनॉमस पीजी कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, शासकीय नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कैलाश नगर, सांदीपनि विद्यालय सीएम राईज स्कूल गुरैया एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शामिल हैं।

सभी नियुक्त अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही अधिकारियों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी स्थिति की जानकारी नोडल अधिकारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी को देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Share News On