पाम ऑयल से हो रहे नुकसान को लेकर जताई सांसद ने जताई चिंता
राजनीति
16-Jun-26
दिल्ली में आयोजित विभिन्न बैठकों में सक्रिय भूमिका निभा रहे सांसद
छिन्दवाड़ा
संसद की महत्वपूर्ण कमेटी उपभोक्ता मामले, खाद और सार्वजनिक वितरण की बैठके लगातार आयोजित की जा रही हैं। इस महत्वपूर्ण कमेटी में बतौर सदस्य सांसद बंटी विवेक साहू लगातार शामिल होकर अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत कर रहे है। सोमवार को संसद भवन दिल्ली में कानीमोजी करूणानिधि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सांसद श्री साहू ने कमेटी के समक्ष पाम ऑयल से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और नुकसान को लेकर चिंता जताते हुए अपने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी कमेटी के समक्ष रखे।

बैठक के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कमेटी के समक्ष अपने सुझाव रखते हुए बताया कि देश भर में पाम ऑयल का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य में विपरित प्रभाव पड़ रहा है। जिसके लिए पाम ऑयल बनाने वाली कंपनियों की निगरानी करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही करनी होगी। जिसमें पाम ऑयल में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए उसकी मात्रा निर्धारित करनी होगी। उन्होंने बताया कि इसके अत्यधिक सेवन से हृदय के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। चुंकि इसकी लागत काफी कम है और यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है इसलिए इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। हमें इसकी निगरानी करनी होगी।
दलहनी फसलों को दिया जाए बढ़ावा
बैठक के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखा कि हमें दलहन के उत्पादन को बढ़ाना होगा। जिसके लिए हमें किसानों को जागरूक करते हुए उन्हें दलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी करना होगा। उन्होंने बताया कि दलहन फसलों में जैसे चना, अरहर, मटर, मसूर सहित अन्य फसलें मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाली फलीदार फसले है। उन्होंने बताया कि इसके उत्पादन से उर्वरकों का खर्च घटता है और शाकाहारी भोजन में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटिन आपूर्ति होती है। वर्तमान में लोगों द्वारा मोटे अनाज का उपयोग अधिक किया जा रहा है। इसलिए हमें दलहन की फसल उत्पादन के लिए देश के किसानों को जागरूक और प्रोत्साहित करना होगा।
सांसद कमेटी की बैठकों और राज्यों के प्रवासों में लगातार हो रहे शामिल
उल्लेखनीय है कि संसद की महत्वपूर्ण कमेटी उपभोक्ता मामले, खाद और सार्वजनिक वितरण की बैठके जहा लगातार आयोजित की जा रही हैं वहीं कमेटी के सदस्यों को देश के अन्य राज्यों में भ्रमण कराकर वहा पर उपभोक्ता मामले सहित खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकर कराया जा रहा हैं। सांसद बंटी विवेक साहू जहा कमेटी की बैठकों में लगातार शामिल हो रहे है वही कमेटी के साथ देश के प्रमुख राज्यों में दौरा करते हुए कमेटी के समक्ष अपने सुझाव व प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहे हैं। कमेटी भी सांसद श्री साहू के द्वारा दिये जाने वाले प्रस्तावों और सुझावों को शामिल करते हुए देश में लागू भी कर रही है। सांसद श्री साहू अपनी तमाम व्यस्तताओं में से समय निकालकर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकों और प्रवासों में लगातार शामिल हो रहे है।