Home News Helpline Classified Jobs About Contact

संजना चौकसे अध्यक्ष और रागिनी चौकसे सचिव बनी

संजना चौकसे अध्यक्ष और रागिनी चौकसे सचिव बनी
राजनीति
16-Jun-26
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिये एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती राशिका बघेल के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 23 में बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला संगठन  महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, कांग्रेस नेत्री श्रीमती साक्षी चौबे, श्रीमती साधना जंघेला, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया की सहमति से संजना चौकसे को वार्ड नंबर 23 की अध्यक्ष एवं रागिनी चौकसे को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

Share News On