Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

डीजल पर लगाए गए प्रतिबंधों ने किसान हो रहे परेशान

डीजल पर लगाए गए प्रतिबंधों ने किसान हो रहे परेशान
राजनीति
16-Jun-26
चौरई ब्लॉक किसान कांग्रेस ने प्रतिबंध हटाने की मांग

छिन्दवाड़ा

वर्तमान समय में किसानों के समक्ष उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक किसान कांग्रेस चौरई द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी चौरई को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की गई। प्रस्तुत ज्ञापन में डीजल की आपूर्ति में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। केन एवं कुप्पियों में डीजल देने पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण किसानों को समय पर डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे। उन्होंने इस व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर किसानों को सुगम एवं निर्बाध डीजल उपलब्ध कराने की मांग की। 

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील सक्सेना ने कहा कि क्षेत्र में खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता भी किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद-उर्वरक उपलब्ध न होने से कृषि उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद एवं उर्वरकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसानों की अन्य समस्याओं से भी अनुविभागीय अधिकारी को अवगत कराया तथा किसानों के हित में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो किसानों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संगठन ने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ किसानों की मांगों पर विचार कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील सक्सेना , बिंदुमति रघुवंशी , प्रमेंद्र साहू , रतिराम पटेल ,  अमित चौरसिया , राम तिवारी , रॉबी ठाकुर, अश्मित चौधरी जी , शिशुपाल पटेल , सचिन वर्मा ,आनंद पटेल, चंद्रजीत सिंह  , स्वाति श्रीवास्तव , राजेंद्र माहौरे, ललित ठाकुर , नीरज शर्मा , अमिताभ राउत , नूतन व्हटवार, मनीष शर्मा , राजेश वर्मा , रूपलाल चंद्रवंशी , श्यामत अली मीर ,  भरत पटेल , गुरु गुंजन राज, सावन पटेल , हरिओम शर्मा ,  शुभम सनोडिया , ध्रुव सिंह , जयराज बेस , दीपक मालवीय  किसान कांग्रेस के  पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Share News On