Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी ने की सांसद से मुलाकात

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी ने की सांसद से मुलाकात
छिंदवाड़ा
20-Aug-26
छिन्दवाड़ा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में गोपाल यदुवंशी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद बुधवार की शाम को गोपाल यदुवंशी ने सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेेक साहू से मुलाकात करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने गोपाल यदुवंशी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए उनका मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर उन्होंने सांसद बंटी विवेक साहू से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कल्याण को लेकर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। सांसद श्री साहू ने गोपाल यदुवंशी को उनकी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Share News On