Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आईपीएस इंस्टीट्यूट के एम.एससी. कंप्यूटर साइंस विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आईपीएस इंस्टीट्यूट के एम.एससी. कंप्यूटर साइंस विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
शिक्षा
21-Aug-26
छिंदवाड़ा

 माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में आईपीएस इंस्टीट्यूट के एम.एससी. कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया। एम.एससी. कंप्यूटर साइंस द्वितीय सेमेस्टर में दीपाली शर्मा ने प्रथम, घनेंद्र उइके ने द्वितीय तथा श्रष्टि झाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार एम.एससी. कंप्यूटर साइंस चतुर्थ सेमेस्टर में प्रियांशी चौहान ने प्रथम, ऋषिका सिंह चौहान ने द्वितीय तथा प्रेक्षा नोरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. जेमिनी खानवे, अश्विन शेंडे, डॉ. हंसा राजपूत, पंकज चौरसिया, महेश हुमनेकर, गगन बोनिया एवं तान्या दुबे ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ-साथ संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Share News On