सशक्त युवा, सशक्त भारत’’ अंतर्गत छात्रावास के विद्यार्थियों को दी विधिक जानकारी
शिक्षा
21-Aug-26
छिंदवाड़ा
‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के निर्देशन में अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास छिंदवाड़ा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा द्वारा एफ.आई.आर, पाॅक्सो कानून, प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार एवं युवाओं का समाज में योगदान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सोमनाथ राय, जिला विधिक सहायता अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा यातायात नियम, विवाह कानून, घरेलू हिंसा से संबंधित अधिकार, भरण पोषण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा द्वारा युवाओं में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशे से दूर रहने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थी, छात्रावास अधीक्षक कमलेश डेहरिया, संदीप साहू ज्ञान ई-लायब्रेरी प्रभारी उपस्थित रहे।