Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महात्मा गांधी वार्ड में 26 लाख की लगात से बनेगी सीसी रोड

महात्मा गांधी वार्ड में 26 लाख की लगात से बनेगी सीसी रोड
छिंदवाड़ा
20-Aug-26
सांसद ने किया भूमिपूजन, सुनी वार्डवासियों की समस्याएं

छिंदवाड़ा

नगर निगम के वार्ड नंबर 16 महात्मा गांधी वार्ड में निवासरत वार्डवासियों को समस्याओं से जल्द ही निजात मिलेगी। यहां पर कई वर्षों से लंबित पेयजल की समस्याआंे को भी जल्द ही हल किया जायेगा। 26 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड नंबर 16 में 26 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्हांेने कहा कि नगर निगम के हर वार्डो का विकास कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। वार्ड नंबर 16 में कई वर्षो से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे नगर निगम के माध्यम से स्वीकृत करा दिया गया है। यहां की अन्य समस्याओं का निराकरण भी शीघ्र ही किया जायेगा।


उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड नंबर 16 में आदिवासी भवन के पास 10 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं रविदास मंदिर के पास 16 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में पहुंचे वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और उसका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, पंकज शुक्ला, गोलू नागरे, रिजवान कुरैशी, अग्घन शाह, रोहित चौरे, विनोद पटेल, राजेश रघुवंशी, संदीप चौधरी, अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या वार्डवासी मौजूद थे।
Share News On