भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में आएंगे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अग्रवाल
छिंदवाड़ा
20-May-26
संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ता विकास पर होगा विशेष फोकस
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने हेतु आयोजित बैठक में विभिन्न व्यवस्था प्रभारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण वर्ग बैठक में जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अग्रवाल जी रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा एवं आगामी रणनीतियों को समझने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रशिक्षण वर्ग बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सभी मंडलों से प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं की सूची समय पर उपलब्ध कराने, शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण से संबंधित समस्त जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हो सके।
प्रशिक्षण वर्ग के जिला वर्ग प्रभारी गजानन पंचेश्वर ने प्रशिक्षण वर्ग के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए पंजीयन, आवास, भोजन, प्रदर्शनी, योगा, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी व्यवस्था टोली के सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करें।
प्रशिक्षण वर्ग बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं प्रशिक्षण वर्ग के संभागीय प्रभारी विजय झांझरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग संगठन की आत्मा है, जहां कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और संगठन की रीति-नीति का प्रशिक्षण दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्यकर्ता आधारित संगठन के रूप में कार्य कर रही है और प्रशिक्षण वर्ग उसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बैठक का संचालन प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक कमलेश उईके ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रशिक्षण वर्ग सह संयोजक राजेश श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग बैठक के दौरान जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, प्रशिक्षण वर्ग के संभागीय प्रभारी विजय झांझरी, जिला वर्ग प्रभारी गजानन पंचेश्वर, जिला महामंत्री विजय पांडे, प्रशिक्षण वर्ग के जिला सह संयोजक प्रियवर सिंह ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती भारती साहू जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, अखिलेश शुक्ला, संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।