Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गांवों में भविष्य के लिए जल बचाने की जगा रहे अलख

गांवों में भविष्य के लिए जल बचाने की जगा रहे अलख
छिंदवाड़ा
20-May-26
छिंदवाड़ा

भविष्य में गर्मी में जल की बूंद-बंूद के लिए तरसना न पड़े इसलिए आज जल बचाना जरूरी है। गांवों में इन दिनों जल बचाने की अलख जगा रहा है जन अभियान परिषद। माल्हनवाड़ा में जल स्त्रोतों के पास स्वच्छता के साथ जल बचाओ अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। 

जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंर्तगत जल स्त्रोतों की स्वच्छता अपनाने ग्राम माल्हनवाड़ा मे जन जागरूकता  लाने नारे लेखन किया गया। इस अवसर पर  सेक्टर 3 के परामर्शदाता श्यामल राव, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों को जल का संरक्षण, खुले पाईप में नलों की टोंटी लगाने और पानी का अपव्यय ना करने की अपील की है। वही ग्रामीणों को भी जल संवर्धन के उपायों को समझाकर बरसात में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने कहा गया। इस नारे लेखन कार्य के साथ जन जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने में निकिता अहके, सरला पवार, पूर्णा विशकर्मा व यश धुर्वे का सहयोग रहा।
Share News On