Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्व सहायता समूहों ने की मुख्यमंत्री से मांग

स्व सहायता समूहों ने की मुख्यमंत्री से मांग
छिंदवाड़ा
20-May-26
आंगनवाड़ियों में दिया जाए पुड़ी की जगह सादा भोजन

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खाने के तेल की बचत का किया गया देशव्यापी अभियान स्वागत योग्य है। अधिक तेल के सेवन से शरीर में विभिन्न बीमारियां भी जन्म लेती है। खासकर बच्चों के मामले में ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है। ध्यान रहे सरकारी आदेश के अनुसार प्रति मंगलवार आंगनवाड़ियों में बच्चों को पुड़ी दी जा रही है। यदि पुड़ी की जगह सादा भोजन दिया जाएगा तो बच्चों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और तेल की बचत भी होगी। कुछ इस तरह की अपील के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह को स्व सहायता समूह की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंग ठाकुर ने पत्र लिखा है। 

अपने पत्र में उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने खदय तेल का उपयोग कम करने की अपील की है इसी का अनुश्रवण करते हुई स्व सहायता ट्रस्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग करता है की स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में मंगलवार को पूड़ी के स्थान पर अन्य भोज दिया जाये जिससे बच्चों का स्वस्थ भी अच्छा रहेगा और खाद्य तेल की बचत भी होगी।

Share News On