Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नगर निगम छिन्दवाड़ा के चुनाव की तैयारियों का नकुलनाथ ने किया आगाज

नगर निगम छिन्दवाड़ा के चुनाव की तैयारियों का नकुलनाथ ने किया आगाज
राजनीति
22-Jul-26
नगरीय क्षेत्र की मतदाता सूची के अवलोकन की कही बात

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने राजीव भवन में छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की मैराथन बैठकों में सम्मिलित हुए। अंत में उन्होंने छिन्दवाड़ा नगर पालिक निगम क्षेत्र की आयोजित बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, समन्वयक, प्रभारी, कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने सर्वप्रथम नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची में संशोधन की कार्रवाई के सम्बंध में जानकारी ली।

आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए श्री नाथ ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है कि मतदाता सूची का अवलोकन सभी करें। किस क्षेत्र से कितने नाम हटाए गए व जोड़े गए इसकी समूची जानकारी होनी ही चाहिए। निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की ओर जनता का ध्यान है, लेकिन सत्तासीन अंकार में डूबी हुई भाजपा का ध्यान नहीं है। मूलभूत समस्याओं से नगर निगम ग्रस्ति है जिसका सामना जनता को तरह-तरह से करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने लगातार बढ़े हुए स्वच्छता कर, जलकर और सम्पत्ति कर हर स्तर पर विरोध किया, लेकिन भाजपा सरकार ने अपनी हठधर्मिता को बनाए रखते हुए की जेब पर डाला हुआ बोझ कम नहीं किया। बढ़े हुए कर के बाद भी नागरिकों को ना ही स्वच्छ जल मिला, ना ही सफाई मिली केवल महंगाई मिली। इन तमाम विषयों को लेकर जनता के बीच पहुंचना आवश्यक है।

गुरूवार का दौरा कार्यक्रम

23 जुलाई गुरूवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ सुबह 11.30 बजे राजीव भवन में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित होंगे तदोपरांत श्री नाथ का दोपहर 1 बजे शिकारपुर आगमन होगा। अपराहृ 3 बजे नकुलनाथ जी का छिन्दवाड़ा विधानसभा के ग्राम जमुनिया में आगमन होगा, यहां वे जमुनिया मंडलम कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे, तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
Share News On