Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

9 दिनों में 274 किमी की पदयात्रा, कटनी पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू

9 दिनों में 274 किमी की पदयात्रा, कटनी पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
राजनीति
09-Jul-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ पिछले 9 दिनों से आधी तूफान, तेज बारिश और तमाम कठिनाईयों के बीच भी लगातार धार्मिक पदयात्रा कर रहे है। इस बीच सांसद ने छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर की 274 किमी की धार्मिक पदयात्रा पुरी करते हुए कटनी जिले में प्रवेश कर लिया है। सांसद अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में 14 जुलाई को मैहर में मां शारदा में दरबार में माथा टेककर मां शारदा से मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे।

सांसद ने कटनी जिले में किया प्रवेश, सिहोरा के जनप्रतिनिधियों ने किया  स्वागत  

14 दिवसीय 375 किमी की पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू ने 9 जुलाई को देर शाम कटनी जिले के छपरा में प्रवेश कर लिया है। गुरूवार को सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े, सिहोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रश्मि मनेन्द्र अग्निीहोत्री, सिहोरा जनपद पंचायत सदस्य नीरज पांडे, अखिल भारतीय असाटी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी, साहू समाज के पदाधिकारियों एवं बडी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों सहित छिंदवाड़ा से पहुंचे भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया और इस धार्मिक पदयात्रा में शामिल भी हुए। 
Share News On