Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी साहू की धार्मिक यात्रा ने जबलपुर की सीमा में किया प्रवेश

सांसद बंटी साहू की धार्मिक यात्रा ने जबलपुर की सीमा में किया प्रवेश
राजनीति
06-Jul-26
बरगी में पहुंचकर किया रात्रि विश्राम, मंगलवार को पाटन बायपास तक करेंगे

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू और सैकड़ों पदयात्रियों ने छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा के दौरान छिंदवाड़ा और सिवनी जिले की 178 किमी की धार्मिक पदयात्रा करते हुए सोमवार की देर शाम को जबलपुर जिले के बरगी में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सिवनी जिले के धूमा से सोमवार की सुबह अपनी छटवें दिन की पदयात्रा शुरू की थी। धार्मिक पदयात्रा के छटवें दिन सांसद और पदयात्रा 34 किमी पदयात्रा करते हुए सोमवार की देर शाम को जबलपुर जिले के बरगी पहुंचे। यहा पर सांसद और पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया।

मंगलवार 7 जुलाई को सांसद अपनी सातवें दिन की धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत बरगी से करेंगे, इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और पदयात्रा में शामिल सैकड़ों पदयात्रा 30 किमी की धार्मिक पदयात्रा करते हुए मंगलवार की देर शाम को जबलपुर के पाटन बायपास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू अपने सैंकड़ों पदयात्रियों के साथ पिछले 6 दिनों से लगातार धार्मिक पदयात्रा कर रहे है। सांसद श्री साहू की इस पदयात्रा को बड़ी संख्या में आमजनों का जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। पदयात्रा के दौरान प्रतिदिन मां शारदा के भक्तों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। हर दिन नये पदयात्री पदयात्रा में शामिल हो रहे है।

सांसद और विधायक ने की अगवानी

धार्मिक पदयात्रा के छटवें दिन सांसद बंटी विवेक साहू और सैकड़ों पदयात्रियों के जबलपुर सीमा में प्रवेश करने पर जबलपुर सांसद आशीष दुबे व बरगी विधायक नीरज सिंह लोधी सहित बडी संख्या में अन्य लोगों ने पदयात्रा की अगवानी करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। छटवें दिन की पदयात्रा में सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय, बरगी मंडल अध्यक्ष ब्रजकिशोर, अमरवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नीतिन तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे, मंडल अध्यक्ष मदर राय, सौरभ ठाकुर, बल्लु नागी, मनीष बंटी साहू, रूपेश डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिटटू मण्डराह, वरिष्ट भाजपा नेता विश्वेन्द्र बैस, रवि मालवी, अन्नू चौरसिया, पप्पू ठाकुर, शशांक चंदेल सहित बंडी संख्या में भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिकगण और ग्रामवासी व आमजन शामिल हुए।    
Share News On