रामनाथ ओक्टे के निधन पर जताया शोक
छिंदवाड़ा
01-Jul-26
छिंदवाड़ा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे के बड़े भाई रामनाथ ओक्टे के निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दुख व्यक्त किया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि रामनाथ ओक्टे का निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने श्री ओक्टे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामनाथ ओक्टे का निधन अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री रामनाथ ओकटे का निधन दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
पूर्व सांसद नकुलनाथ कहा कि रामनाथ ओक्टे के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का संबल और शक्ति प्रदान करें।