Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
छिंदवाड़ा
01-Jul-26
छिंदवाड़ा

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) छिंदवाड़ा द्वारा बड़वन स्थित डॉ. खरे के क्लीनिक में भव्य चिकित्सक मिलन एवं वरिष्ठ चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा चिकित्सा सेवा के माध्यम से राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार करने वाले विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे सेवक हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना चिकित्सक का सर्वाेच्च धर्म है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नीमा छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, सचिव डॉ. अरविंद राउत, डॉ. दिलीप खरे, डॉ. आर.के. जैन, डॉ. ए.के. शर्मा, नीमा मध्यप्रदेश के सहसचिव डॉ. मयंक कुमार साहू, डॉ. कमलेश सोनारे, डॉ. अभिजीत विश्वास, डॉ. अजीत वानखेड़े, डॉ. मयंक साहू, डॉ. हरीश सतनामी, डॉ. प्रफुल्ल जैन, डॉ. सी.पी. पवार सहित जिले के अनेक चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डॉ कमलेश सोनारे द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन सभी चिकित्सकों द्वारा समाजहित में उत्कृष्ट एवं संवेदनशील चिकित्सा सेवाएँ निरंतर प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।
Share News On