Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सेवा संकल्प सोसायटी ने डॉक्टर्स डे पर पौधे भेंट कर किया सम्मान

सेवा संकल्प सोसायटी ने डॉक्टर्स डे पर पौधे भेंट कर किया सम्मान
छिंदवाड़ा
01-Jul-26
छिंदवाड़ा 

देशभर में आज डा. विधानचंद्र राय की याद में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाया जाता है। 1 जुलाई  को 36 वां राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाया गया। सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने चिकित्सकों का सम्मान उनके क्लीनिक पहुंचकर किया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय कुमार, यूरोलॉजिस्ट डॉ पुष्पेंद्र सिंह बघेल, डॉ.जी.एस दुबे, डॉ प्रीति बघेल, डॉ भारती बदलानी, डॉ. कंचन दुबे, डॉ शोभा मोइत्रा, डॉ नीरजा तिवारी, डॉ पवन नंदुलकर, डॉ विकास द्विवेदी, डॉ.डी.एस.चौरे,, डॉ.सविता चौरे आदि का सम्मान ने संकल्प अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज डीन डा.अभय कुमार ने संकल्प के इस कार्य को सराहनीय कदम बताया। डा.घनश्याम दुबे एवम डा.प्रीति पुस्पेंद्र बघेल ने संकल्प सोसायटी के  निरंतर सेवा कार्य के लिए संकल्प के साथ एवम सहयोग की बात कही। संस्था की वरिष्ठ मार्गदर्शक सुश्री आराधना शुक्ला, संस्था अध्यक्ष डा. चंद्रकांत विश्वकर्मा , विधि सलाहकार एड. मुकेश दीक्षित, प्रवक्ता डा.डी एस चौरे , डॉ सविता चौरे, समाजसेवी आशीष वर्मा आदि उपस्थित थे।
   
Share News On