जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने की विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति
राजनीति
01-Jul-26
छिन्दवाड़ा
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गुरुचरण खरे उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं सहमति से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई। नियुक्ति के अनुसार महेश जांबहरे को चौरई प्रभारी, राजेंद्र डेहरिया को चांद प्रभारी, सविता कनौजिया को परासिया विधानसभा प्रभारी, सुनीता बमानिया को अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी तथा कैलाश पथरोड़ को दमुआ-नवेगांव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रकाश मेहरोलिया, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अशोक आम्रवंशी, महिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिए, शहर अध्यक्ष राशिका बघेल, शहर अध्यक्ष इनोद कामले, जिला महासचिव सुमित भावरकर, रोशन इंगले, जिला प्रवक्ता राजेश पाटिल, अनिल सोमकुंवर, मुकेश खरे, पिंकी ढाकारियां सहित विभाग के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की सक्रियता बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।