Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन, प्रतिभागियों का किया सम्मान

निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन, प्रतिभागियों का किया सम्मान
शिक्षा
01-Jul-26
छिंदवाड़ा

महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण समिति द्वारा शिक्षा क्रांति के जनक महात्मा फुले की 200 वीं जयंती पर आयोजित निशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग का समापन स्थानीय सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन गुलाबरा में हुआ। कक्षा 9 वीं से स्नातक के विद्यार्थियों को सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में 50 विद्यार्थियों को निः शुल्क एम.एस. आफिस और आर्टिफिशियल इंटलीजेंसी का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन अवसर पर सभी विधार्थियो को कोर्स से संबधित सर्टिफिकेट वितरण किये गये। समिति ने सोनी कंम्प्यूटर के संचालक मनोज सोनी का सम्मान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डां नामदेव सरोदे उपस्थित रहे। समिति के संयोजक राजेश दोड़के ने बताया कि महात्मा फुले की 200 वीं जयंती पर साल भर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण एवं समाज के गरीब विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु निः क्रेश कोर्स आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि समाज के ऐसे विद्यार्थी जिन्होनें बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं एवं प्रतियोगी परीक्षा जे.ई.ई. एवं नीट मंे सफल हुये विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान फुले दंपत्ति के नाम पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जायेगा ।
Share News On