Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महिला कांग्रेस सेवादल ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती

महिला कांग्रेस सेवादल ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती
राजनीति
14-Nov-26
छिन्दवाड़ा

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस सेवादल के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महिला कांग्रेस सेवादल द्वारा राज्य भवन में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राकेश मरकाम, जिला कांग्रेस से दीपक बाजपेयी, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान, यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव इंजीनियर आशीष पाल, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र इंदौरकर सहित निशा गोहिया, निखत मंसूरी, ममता नामदेव, शबाना खान, शशिकला उइके, ममता ठाकरे, करिश्मा डेहरिया, प्रेमलता उइके, सिंधु यादव, महजबीन खान, फरीदा खान, विकास डहरिया, बलराम सिंह चौहान एवं पप्पू पाल उपस्थित रहे।
Share News On