Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल दिवस

विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल दिवस
शिक्षा
14-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

स्थानीय विद्याभूमि पब्लिक स्कूल में आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) का आयोजन गरिमामय वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने शिक्षकों द्वारा दी गई विशेष प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। नृत्य एवं संगीत से सजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अपनी अनूठी छटा बिखेरी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आधुनिक संदर्भों में पं. जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रशासिका डॉ. विजया यादव ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को नेहरू जी के जीवन से शिक्षाप्रद बातों को ग्रहण करने तथा उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, प्रशासिका डॉ. श्रीमती विजया यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव सहित संपूर्ण विद्यालय प्रबंधन एवं परिवार ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Share News On