Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन

भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन
छिंदवाड़ा
14-Nov-26
जनजातीय महापुरुषों के शौर्य, साहस, त्याग और बलिदान को किया याद, 

छिंदवाड़ा अपडेट

भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और देश की स्वतंत्रता, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना के निर्माण में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, सामाजिक जागरण और अन्याय के विरुद्ध उनके साहसिक नेतृत्व के साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती के अद्वितीय शौर्य एवं बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण में उसके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने का अवसर है।

इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के जीवन आदर्शों से परिचित कराना है, ताकि युवा उनके संघर्ष, त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। जनजातीय समाज के वीर महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी गौरवशाली विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जितेंद्र शाह, अमर सिंह मरावी, राहुल बंटी उईके, हेमकरण शाह तिरगाम, रेस कुमार मरकाम, शिवप्रसाद पंद्राम, लालकृष्ण नागले एवं अजय बुनकर सहित बड़ी संख्या में जनजातीय छात्र एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे।
Share News On