मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा बनकर उभरे नकुलनाथ
राजनीति
14-Nov-26
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सिविल लाइंस श्यामला हिल्स में उमड़ा जनसैलाब,
कार्यक्रम में प्रदेशभर से जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण

छिन्दवाड़ा अपडेट
छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में राजनीतिक पकड़ मजबूत रखते हुए पूर्व सांसद नकुलनाथ प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में भी बड़ा चेहरा बनने की राह पर चल पड़े हैं। इसकी बानगी शनिवार को भोपाल में दिखाई दी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सिविल लाइंस श्यामला हिल्स स्थित निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती, दीपावली मिलन व कमलनाथ जी के जन्मदिन का भव्य समारोह आयोजित हुआ। आयोजन में छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद नकुलनाथ सम्मिलित हुए। प्रदेशभर से आए हजारों कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट पर नकुलनाथ का गर्मजोशी के साथ, पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर भव्य व आत्मीय स्वागत किया। सभी से भेंट के उपरांत वे सड़क मार्ग द्वारा रोशनपुरा चौराहा पहुंचे, यहां जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत्-शत् नमन कर सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।
मेरा पहला प्यार छिन्दवाड़ा है, था और आगे भी रहेगा
आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही मप्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से उन्होंने आत्मीय भेंट कर वर्तमान राजनीति के साथ ही संगठन को लेकर चर्चा की। उपस्थित कांग्रेस परिवार के सदस्यों के साथ स्नेह भोज में सम्मिलित होने के उपरांत उन्होंने मीडिया के साथियों से चर्चा करते हुए प्रदेश और छिन्दवाड़ा को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरा पहला प्यार छिन्दवाड़ा है, था और आगे भी रहेगा। माननीय कमलनाथ जी जब सीएम बने तब से वे प्रतिवर्ष 18 नवम्बर को अपना जन्मदिन भोपाल स्थित निवास मनाते हैं। इस बार वे नहीं आ सके, इसीलिये उन्होंने मुझे भेजा। मेरा सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम के जरिए मेरी प्रदेशभर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रेम, विश्वास और जोश देखकर मेरी ताकत दोगुनी हो चुकी है। उक्त उदगार पूर्व सांसद नकुलनाथ ने पूर्व मुख्यमत्री कमलनाथ के भोपाल स्थित निवास पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
आने वाले हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिलने जा रही
मीडिया के प्रश्नों के प्रत्युत्तर में नकुलनाथ ने कहा कि प्रदेश में उनकी सक्रियता सतत रूप से बनी हुई है और आगे भी बनी रहेगी। गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट और ताकतवार है। आने वाले प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिलने जा रही है। आयोजन के पूर्व से ही एयरपोर्ट से लेकर अन्य स्थानों पर मप्र का सीएम कैसा हो नकुलनाथ जी जैसा हो के नारे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार लगाए गए। इस पर उन्होंने कहा कि सीएम कौन होगा यह तो पार्टी तय करेगी। हमारा प्रथम लक्ष्य एकजुटता व निष्ठा के साथ सतत रूप से कार्य करना और सफलता हासिल करना है। उन्होंने आगे कहा कि यह परम्परा रही है कि विगत पांच से छह वर्षों से कमलनाथ जी का जन्मदिन समारोह भोपाल में आयोजित हो रहा है, इस बार वे नहीं आ पाएं, इसीलिये मैं आया हूं।
नकुलनाथ प्रदेश के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि: जीतू पटवारी
प्रदेरश कांग्रेरस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नकुलनाथ जी मप्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि है, पूर्व सांसद है और भावी सांसद है। कमलनाथ जी की 45 वर्षों की राजनीति में हम सत्ता में रहे हों या नहीं रहें, उनका मप्र के विकास में अकल्पनिय और अदबुद्ध योगदान है। कमलनाथ जी का मप्र से जड़ों से रिश्ता है, वैसे ही नकुलनाथ जी का रिश्ता भी मप्र से हमेशा बना रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बात तो तय हो चुकी है कि भाजपा जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है। कांग्रेस पार्टी जमीन पर काम कर रही है एकजुटता के साथ काम कर रही। मप्र की समृद्धि में विपक्ष कैसे काम करती है वह कर रही है, लिए काम कर रही है। जहां तक नकुलनाथ जी का प्रश्न है, स्वभाविक है एक योग्य व्यक्ति है। जब वे संसद में थे, उस समय छिन्दवाड़ा के विकास का रेसो देखिए, जितना विकास उनके कार्यकाल में हुआ उसकी एक सूची अलग है।
पुस्तक का किया विमोचन
आयोजन के दौरान श्रीमती सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव का गरिमामय विमोचन किया गया। इस समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण व कांग्रेस के समर्पित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक नकुलनाथ का जगह-जगह ढोल, गाजे व बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम एयरपोर्ट पर पुष्पवर्षा के साथ उनकी अगवानी की। मप्र के सभी जिलों से पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने आत्मीय भेंट कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि अगली मुलाकात भी जल्द होगी। पूर्व सांसद नकुलनाथ ने आयोजन में सम्मिलित हुए कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं सहित प्रदेशभर से आए कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, विधायकगण, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के कांग्रेस विधायकगण व कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण का आभार माना।