Home News Helpline Classified Jobs About Contact

निगम का कामकाज पर नजर रखेगी भाजपा की नई टीम

निगम का कामकाज पर नजर रखेगी भाजपा की नई टीम
राजनीति
14-Nov-26
महापौर विक्रम अहके के सहयोग के लिए भाजपा ने बनाई टीम

महापौर विक्रम अहके सहित विजय पांडे, भारत घई, प्रमोद शर्मा एवं मनोज कुशवाह को दी जिम्मेदारी



छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से नगर पालिक निगम के जनहितकारी एवं विकास कार्यों के सुचारु संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक टीम का गठन किया गया है। भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने संगठनात्मक स्तर पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

गठित टोली में महापौर विक्रम अहके, विजय पांडे, भारत घई, प्रमोद शर्मा एवं मनोज कुशवाह को शामिल किया गया है। इस टोली का प्रमुख दायित्व नगर पालिक निगम के माध्यम से संचालित होने वाले जनकल्याणकारी कार्यों की निरंतर देखरेख करना, विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके सुचारु और प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना रहेगा। साथ ही, नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं निगम की जनहितकारी सेवाओं का बेहतर लाभ मिले, इसके लिए आवश्यक समन्वय एवं निगरानी भी की जाएगी।

भाजपा संगठन का उद्देश्य है कि नगर निगम के कार्यों में बेहतर समन्वय, जवाबदेही एवं कार्यक्षमता के साथ जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन हो और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त हो।
Share News On