महिला कांग्रेस ने आयोजित किया मां तुझे सलाम
राजनीति
13-Aug-26
मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियों ने पतंग पर उकेरे सपनों के रंग

छिन्दवाड़ा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में एक अनूठा व सराहनीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सपनों को शब्दों में पिरोया। जो वो चाहती है उनका उल्लेख शब्दों के साथ और मनमोहक चित्रों के साथ किया गया साथ ही एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
देशभक्ति, नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के संदेशों को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए बेटियों को जिला महिला कांग्रेस के द्वारा मंच प्रदान किया गया जिसमें बेटियों ने अपनी प्रतिभा अनुसार विचारों, देश के प्रति भावना और वर्तमान परिदृश्य में युवा पीढ़ी को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उसका बखूबी मां तुझे सलाम, मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति में किया। आयोजन का उद्देश्य बेटियों की भावनाओं को प्रगट करने का अवसर प्रदान करना था। आयोजित कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती मंजू बैस, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े व शहर प्रभारी श्रीमती मनीषा पाल सहित महिला कांग्रेस की नेत्रियां उपस्थित रहीं।