महिला कांग्रेस ने की वार्ड स्तरीय बैठक
छिंदवाड़ा
26-Feb-26
छिन्दवाड़ा
शहर के वार्ड क्रमांक 2 में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक मीनाक्षी ठाकुर के निवास पर सम्न्न हुई। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की गई साथ ही आगामी दिवस के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई। शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा यादव के निर्देश पर उत्तर उप ब्लॉक शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूनम उइके की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

शहर की शिक्षक कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 में सम्पन्न हुई बैठक को उत्तर उप ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के समन्वयक मुकेश उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की सहभागिता से बूथ स्तर पर एस.आई. आर. के कार्य सहजता से होंगे। मतदाता सूची में वास्तविक मतदाताओं के नाम जुड़े रहे। उत्तर उप ब्लाक शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूनम उइके ने कहा कि मातृशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है महिलाओं को अपनी ताकत को समझना चाहिए एवं कांग्रेस को मजबूत करने आगे आना चाहिए।
आयोजित बैठक में शहर महिला कांग्रेस के विस्तार व गठन को लेकर चर्चा की गई साथ ही उपस्थित महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मीनाक्षी ठाकुर, ज्योति राउत, सुमन पवार, राधा सैनी सहित अन्य महिलाएं शामिल उपस्थित रहीं।