Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ को जनता की चिंता थी, है और आगे भी रहेगी: ओक्टे

कमलनाथ को जनता की चिंता थी, है और आगे भी रहेगी: ओक्टे
छिंदवाड़ा
26-Feb-26
छिन्दवाड़ा

विकास के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में तीखे शब्दबाण चल रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद आपस में तय कर लें कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विकास को लेकर कितना व किस हद तक झूठ बोलना है। सच बोलना है तो उनकी ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा से मिलें जिन्होंने कहा था मप्र का सारा बजट..योजनाएं व परियोजनाएं कमलनाथ छिन्दवाड़ा लेकर चले गए। यह तो महज पंद्रह माह की कमलनाथ सरकार का ट्रेलर था जिसमें भाजपा के स्थानीय, प्रादेशिक व केन्द्रीय नेतृत्व के हाथ पांव फूल गए थे। नितिन गड़करी ने जबलपुर में फ्लाई ओवर के शुभारंभ पर कहा निर्माण का प्रपोजल आया तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। कमलनाथ मुख्यमंत्री थे। मैंने श्री नाथ को फोन किया और उनसे निवेदन किया कि आप सीआरएफ में ये प्रपोजल भेज दो। इससे दोगुना पैसा मैं आपको राष्ट्रीय राजमार्ग में दूंगा। 

भाजपा के स्थानीय नेताओं को छिन्दवाड़ा का विकास कभी रास नहीं आया। इन्होंने सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए जनता के सामने झूठ परोसा और विरोध किया है। लेकिन इसी पार्टी के कुछ ऐसे भी नेता है जिन्होंने सहृदय कमलनाथ के विकास की खुलकर प्रशंसा की है। इसीलिये जनता अच्छी तरह बूझती है कि छिन्दवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और सांसद सबसे बड़े झूठेले नेता है। कमलनाथ राजनीति में विजन के साथ विकास करने वाले एकमात्र ऐसे जनप्रतिनिधि है जिन्होंने छिन्दवाड़ा में कभी राजनीतिक द्वेष से कार्य नहीं किया। 

शांति के टापू की बिगड़ रही फिजा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओकटे ने कहा कि भाजपा के नेताओं को विकास नहीं दिख रहा, लेकिन क्या छिन्दवाड़ा की बिगड़ती हुई फिज़ा भी दिखाई नहीं दे रही। पूर्व सीएम के कार्यकाल में शांति व सद्भाव की मिशाल दी जाती थी, आज वही मिसाल धूमिल हो रही, प्रश्न यह कि क्या स्थानीय भाजपा नेताओं को यह भी दिखाई नहीं दे रहा। सत्ता में काबिज है तो सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह है कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने ठोस व मजबूत कदम उठाएं, क्योंकि सबसे बड़ी और प्राथमिकता आवश्यकता यही है कि जिला शांति का टापू बना रहे।  
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।