Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने सूठिया, धमनिया और तुरसी में लगाई चौपाल

सांसद बंटी विवेक साहू ने सूठिया, धमनिया और तुरसी में लगाई चौपाल
राजनीति
12-Jun-26
सांसद ने गांवों में पहुंचकर चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का किया निराकरण

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया विकासखण्ड के ग्राम सूठिया, धमनिया और तुरसी में चौपाल लगाकर चौपाल में बडी संख्या में पहुंचे आदिवासी भाई-बहनों व ग्रामीणों और आमजनों से चर्चा करते हुये उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीणों को बताया कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के रहे है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने ग्रामीणों एवं आमजनों को बताया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत लोगों को लाभ मिल रहा है।  

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण को लेकर शुक्रवार को परासिया विकासखण्ड के ग्राम सूठिया, धमनिया और तुरसी में जहां चौपाल लगाई वही गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत आदिवासी भाई-बहनों व ग्रामीणों और आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही निराकरण भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने सूठिया में दोपहर में चौपाल लगाते हुए शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुये उसका मौके पर ही निराकरण भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने पौधारोपण भी किया।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम कोहका के बाबाढाना में जहा रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया वहीं ग्राम कोहका में युवाओं से संवाद करते हुए गांव के लाभार्थी हितग्राहियों से मुलाकात भी की। सांसद श्री साहू ने ग्राम लोनापठार में भी लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होते हुए लाभार्थियों से संवाद किया। सांसद श्री साहू ने ग्राम दमुआ में जहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं वरिष्ठ जनों से संवाद भी किया। सांसद श्री साहू ने इस दौरान ग्राम धमनिया में किसान चौपाल लगाते हुए किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी लेते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी दी।  

सांसद बंटी विवेक साहू साहू से तुरसी में जहां रंगमंच निर्माण कार्य का भुमिपूजन किया वहीं चौपाल लगाकर आमजनों की समस्याओं को सुना और उसका निराकरण किया। सांसद श्री साहू ने ग्राम डुंगरिया में बालदलभोई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रंगमंच के निर्माण कार्य का भुमिपूजन किया वहीं वरिष्ठ जनों से संवाद करते हुए ग्राम डुंगरिया में ही रात्रि विश्राम भी किया। सांसद बंटी विवेक साहू 13 जून को प्रातः 8 बजे जाटाछापर पहुंचकर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रातः 8ः30 बजे सिध्दिपीठ श्री श्री 1008 स्वामी नरसिंग दास महाराज के समाधि स्थल पर दर्शन करेंगे एवं पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, विश्वेन्द्र बैस, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, देवी पाल, राकेश बैलवंशी, सुखनंदन जावरे, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश सोमकुंवर, वैकुंट राय सहित प्रमुख विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गांवों के सरपंच, सचिव, पंच एवं बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share News On