शक्कर पेंच लिंक परियोजना से हर्रई के किसानों को पानी देने की मांग
छिंदवाड़ा
26-Feb-26
जनपद सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन.
छिंदवाड़ा
गुरुवार को हर्रई जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त जनपद सदस्यों ने शक्कर पेंच लिंक परियोजना से हर्रई के किसानों को पानी दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सदस्यों ने कहा गया कि क्षेत्र के किसान विगत कुछ वर्षों से सिंचाई जल के अभाव में अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। बर्षा की अनियमितता एवं भूजल स्तर में निरंतर गिरावट के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो रही है।

शक्कर पेंच लिंक परियोजना फेस वन हरद नदी एवं फेस टू शक्कर हरद नदी संगम अंतर्गत बांध निर्माण किया जा रहा है जो प्रदेश की महत्वपूर्ण सिचाई परियोजना में से एक है। यदि उक्त परियोजना के अंतर्गत नहर के माध्यम से हर्रई क्षेत्र को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है तो हजारो किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा एवं कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की किसानों को जल्द से जल्द पानी उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन सौपते समय जनपद पंचायत अध्यक्ष कंचना उइके,जनपद सदस्य चंदू कुडोपा, जनपद सदस्य राजकुमार उइके,जनपद सदस्य नत्थूलाल उइके,जनपद सदस्य शिवनारायण कुडोपा,जनपद सदस्य ललित बट्टी सहित अन्य मौजूद रहे।