13 जून को जिलेभर में बनेगी विद्यार्थियों की अपार आईडी
शिक्षा
12-Jun-26
छिन्दवाडा
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों में मेगा अपार दिवस का आयोजन 01 जून से 30 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है। इन शिविरों में अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। जिन बच्चों की किसी कारणवश शाला में अपार आईडी नहीं बन पाई है, उन बच्चों की सूची शालावार विकासखंडों से प्राप्त कर उनकी अपार आईडी जनरेट की जाएगी। प्रत्येक मेगा अपार दिवस में सभी विकासखंडों तथा संकुल/जनशिक्षकों को अपार आईडी निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनके आधार कार्ड बनवाकर अपार आईडी तैयार की जाएगी।
इस संबंध में जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा ने सभी पालकों से अधिक से अधिक संख्या में मेगा अपार दिवस में उपस्थित होकर अपने बच्चों की अपार आईडी बनवाने का आग्रह किया है। इसके अंतर्गत 13 जून 2026 शनिवार को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में मेगा अपार दिवस का आयोजन किया जाएगा। पालकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों की अपार आईडी बनवाने की अपील की गई है।