15 जून को एफडीडीआई में यूसीसी को लेकर आवश्यक बैठक
छिंदवाड़ा
12-Jun-26
छिन्दवाडा
मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण के लिए विधि विभाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य बुधपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता की अध्यक्षता में जनपरामर्श के लिये बैठक का आयोजन 15 जून को प्रातः 10.30 बजे एफडीडीआई छिंदवाड़ा के ऑडिटोरियम में किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा द्वारा संबंधित जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे समान नागरिक संहिता के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 15 जून को प्रातः 10.30 बजे एफडीडीआई, छिंदवाड़ा के ऑडिटोरियम में उपस्थित होकर सहभागिता करें। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।