Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे खाद वितरण केंद्र

शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे खाद वितरण केंद्र
कृषि जगत
12-Jun-26
छिन्दवाडा 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले के सभी मार्कफेड के खाद गोदाम, मार्केटिंग समितियों के वितरण केंद्र, एमपी एग्रो के खाद वितरण केंद्र एवं समितियां किसानों की सुविधा हेतु शनिवार एवं रविवार को भी खुले रहेंगे।

उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में कृषकों द्वारा फसल बोनी का कार्य किया जा रहा है, जिससे रासायनिक उर्वरकों के उठाव में वृद्धि होगी। जिले के कृषकों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा शनिवार एवं रविवार को समस्त डबल लॉक केंद्र खोलने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्केटिंग सोसाइटी, एमपी एग्रो एवं सेवा सहकारी समितियां भी अपने-अपने विक्रय केंद्र खुले रखेंगी, जिससे कृषकों को आवश्यक रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Share News On