Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

उपलब्धियों पर प्रश्न उठाने वाले जनता के बढ़ते विश्वास को देखें: लोकेश डेहरिया

उपलब्धियों पर प्रश्न उठाने वाले जनता के बढ़ते विश्वास को देखें: लोकेश डेहरिया
राजनीति
04-Jun-26
जनता को भ्रमित करने के बजाय कांग्रेस तथ्य और विकास की राजनीति करे

छिंदवाड़ा

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया ने कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनू मागो द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का स्वागत है, लेकिन आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए, कल्पनाओं और राजनीतिक निराशा पर नहीं।

श्री डेहरिया ने कहा कि यदि कोई सरकार गरीब के घर तक गैस पहुंचाती है, किसान के खाते में सम्मान निधि पहुंचाती है, करोड़ों परिवारों को आवास उपलब्ध कराती है, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए योजनाएं बनाती है तथा समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करती है, तो उसे केवल राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार बेरोजगारी, महंगाई और विकास के मुद्दों पर प्रश्न उठाती है, लेकिन यह भी बताना चाहिए कि दशकों तक सत्ता में रहने के दौरान उसने इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए क्या किया। केवल आरोप लगाना आसान है, लेकिन देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए दूरदृष्टि, नीयत और परिश्रम की आवश्यकता होती है। श्री डेहरिया ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रहित सर्वाेपरि होना चाहिए। जनता सत्य को पहचानती है और वही अंतिम निर्णायक है और जनता भाजपा की विकासवादी नीति के साथ है।

Share News On