Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मनरेगा में श्रमिकों की रूचि नहीं या फिर अधिकारियों की लापरवाही?

मनरेगा में श्रमिकों की रूचि नहीं या फिर अधिकारियों की लापरवाही?
छिंदवाड़ा
04-Jun-26

श्रमिकों की कम भागीदारी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के साथ 15 दिन का वेतन रोकने दिए आदेश

छिन्दवाडा 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं ग्रामीण विकास के कार्यों में प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  विभाग के कार्यपालन यंत्री, जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सहायक यंत्री उपस्थित थे।

मनरेगा में लेबर एंगेजमेंट कम होने पर जताई नाराजगी

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने मनरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिकों की कम भागीदारी एवं अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जनपद पंचायत तामिया, हर्रई एवं परासिया के सहायक परियोजना अधिकारियों  के कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके 15 दिवस की वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही  परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री नारायन ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मनरेगा योजना के लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं तथा इस संबंध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

इसके अलावा कलेक्टर श्री नारायन ने स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), मध्यान्ह भोजन योजना सहित अन्य विकास एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा भी की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Share News On