युकां जिलाध्यक्ष गोलू पटेल ने बनाई टीम, नए चेहरों को मिली जगह
राजनीति
04-Jun-26
छिन्दवाड़ा
गुरूवार को जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की गई है। घोषित कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल के द्वारा घोषित जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी, सौरभ पटेल, रजनीश मोहने, अजय ठाकुर, सुबोध पटेल मनोनीत किए गए हैं। प्रवक्ता स्वामी पटेल मनोनीत किए गए हैं। जीशान जमील खान जिला महासचिव व वाशीम खान जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं।
विभिन्न ब्लाकों के प्रभारियों में सिंगोड़ी ब्लॉक प्रभारी बिहारी उइके, मोहखेड़ ब्लॉक प्रभारी सूरज सोनघरे, दमुआ ब्लॉक प्रभारी मोनू डेहरिया, हर्रई ब्लॉक प्रभारी ललित इरपाची, धनोरा ब्लॉक प्रभारी अजकुमार डेहरिया मनोनीत किए गए।
अंकित चौरसिया जिला महामंत्री, नवीन अहिरवार जिला महामंत्री, अंकित सिकंदपुरे जिला मंत्री, मिंटू पाल जिला मंत्री, रासू बोहनाखेरी जिला मंत्री, दिनेश्व मरकाम जिला मंत्री, वेद शाह जिला मंत्री, रानू कहर जिला मंत्री, अंकित ओमरे जिला मंत्री, अंशु राय जिला मंत्री, भुवन पटेल, हर्षित सतनकर जिला महामंत्री, अनिकेत विश्वकर्मा जिला महामंत्री, रिंकेश पाटिल जिला मंत्री मनोनीत किए गए हैं।
मयंक चौरसिया, विजेन्द्र अल्ड़क, धर्मेन्द्र पटेल, अमीर भाई, अमीर अबरार खान, मोंटी खान, अबरार खान, प्रशांत रघुवंशी, बलराज उइके व हरी सिंग बबलू को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।