Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस को बूथ पर मजबूत करने में जुटे ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी

कांग्रेस को बूथ पर मजबूत करने में जुटे ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी
राजनीति
04-Jun-26
धनेगांव, जम्बाकिराडी व जुन्नारदेव के पांच बूथों में बैठक सम्पन्न

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस का बूथ और अधिक मजबूत होगा, पदाधिकारी पहले की तुलना में अधिक सक्रियता के साथ कार्य करें, इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण सतत रूप से बूथ पर बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि संगठन विस्तार के साथ ही मजबूत टीम तैयार हो। 

बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मंडलम कांग्रेस कमेटी धनेगांव अध्यक्ष युवराज देशमुख की अध्यक्षता में बूथ क्रमांक 263 ग्राम सोनपुर एवं बूथ मुंगनापार में महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बैठकों में संगठन की मजबूती, बीएलए के कार्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। 

आयोजित बैठक में मंडलम उपाध्यक्ष देवेंद्र उमरेठे, क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष सचिन मर्सकोले, बूथ संयोजक घनश्याम टांडेकर, जनपद पंचायत सदस्य राजेन्द्र सीलू, बूथ क्रमांक 263 सोनपुर से श्रीमती सर्किला बाई इनवाती, श्रीमती ज्योति बाई मड़ावी, श्रीमती कलावती बाई मरसराम, नत्थू धुर्वे, कुशराज उइके, कमल सीलू, लीलाधर वन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बूथ मुंगनापार से बूथ कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस नवेगांव कके जम्बाकिराडी बूथ, जुन्नारदेव ब्लॉक के केवलारी, रिछेडा,डोरली, बुर्रीखुर्द, नौलाखापा, बुधवारा में बूथों पर कांग्रेस के कार्यकताओं से संगठन की मजबूती व अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

Share News On