सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को टक्कर देने की तैयारी
राजनीति
04-Jun-26
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखक एवं ब्लॉगरों को कांग्रेस जोड़ेगी अपने साथ
अन्य प्रतिभाओं के लिए शुरू किया प्रतिभा खोज अभियान
छिन्दवाड़ा
सोशल मीडिया जिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। आम जनता तक त्वरित व सच पहुंचाने का सशक्त माध्यम सोशल मीडिया को बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने प्रतिभा एक खोज अभियान का शुभारंभ किया। आयोजित बैठक के उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने हाथों में सोशल मीडिया वॉरियर्स के पॉम्प्लेट लेकर इस अभियान की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य कांग्रेस की नीतियों के साथ ही देश, प्रदेश व जिले में घटित होने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों को पूरी सच्चाई के साथ जनता तक पहुंचाना होगा। इसके लिए समाज की सकारात्मक, जागरूक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना तथा जनहित, संविधान और लोकतंत्र की लड़ाई को मजबूत करना होगा।
अभियान के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखक एवं ब्लॉगर, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कला एवं मनोरंजन क्षेत्र की प्रतिभाएं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवा को जोड़ा जाएगा। इन प्रतिभाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। कांग्रेस की नीतियों, जनहित के मुद्दों, संविधवान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना होगा। इसके अलावा प्रत्येक मंडलम, ब्लॉक एवं बूथ स्त तक नए सोशल मीडिया वॉरियर्स को जोड़ने का लक्ष्य होगा।
युवाओं को वीडियो, ग्राफिक्स, लेखन, रील्स एवं डिजिटल कैंपेन के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना। नई सोच-नई ऊर्जा व नई प्रतिभा। यह अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं बल्कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को संगठन से जोड़ने का एक महत्वूर्ण प्रयास है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान कर उन्हें अभियान से जोड़ने का कार्य करेंगे। सभी का संकल्प संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने में मदद करेंगे।
आयोजित अभियान का शुभारंभ विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी व गुरूचरण खरे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष धीरज सूर्यवंशी सहित विधानसभा अध्यक्ष यशदीप साहू, रंजीत डेहरिया, दिलीप इनवाती, प्रदीप साहू, आयुष चौरसिया, ओम नारायण राजनकर, स्वप्निल शर्मा सहित ब्लॉक अध्यक्षगण भी उपस्थित रहे।