बड़े पैमाने पर पौध रोपण के साथ भाजपा आज से शुरू करेगी अभियान
राजनीति
04-Jun-26
जनता को मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां बताएगी भाजपा
छिंदवाड़ा।
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों के साथ शुरू होगा भाजपा का अभियान। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंडल स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का कार्य करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण मानव जीवन के आधार हैं। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल एवं हरित वातावरण के बिना स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में राममंदिर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, हर्रई मंडल में विधायक राजा कमलेश शाह, धरमटेकड़ी मंडल में भारत घई, पातालेश्वर मंडल में विजय पांडे, गुलाबरा मंडल में विक्रम अहाके, विजय झांझरी मंडल में विजय झांझरी, छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल में अजय सक्सेना, धर्मेन्द्र मिगलानी, सारना मंडल में योगेन्द्र प्रताप राणा, चौरई नगर मंडल में श्रीमती नीलू निर्मलकर, चौरई ग्रामीण मंडल में श्रीमती पूर्णिमा जैन, कुंडा मंडल में ऋषि पटेल, चांद मंडल में बंटी पटेल, बिछुआ मंडल में गोलू लक्ष्मीकांत सहभागिता करेंगे।
खमारपानी मंडल में शैलेन्द्र रघुवंशी, परासिया नगर मंडल में सुश्री रंजना कोटार्य, शिवपुरी मंडल में श्रीमती ज्योति डेहरिया, पगारा मंडल में राजू नंदवंशी, उमरेठ मंडल में राजेश श्रीवास्तव, पटपड़ा मंडल में नरेन्द्र विश्वकर्मा, जुन्नारदेव नगर मंडल में कमलेश उइके, जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल में योगेश साहू, दमुआ नगर मंडल में नत्थनशाह कवरेती, दमुआ ग्रामीण मंडल में अरुण यदुवंशी, तामिया मंडल में अखिलेश शुक्ला, चावलपानी मंडल में रमेश सालोडे, अमरवाड़ा नगर मंडल में शैलेन्द्र पटेल, अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल में दीपक नेमा, सुरलाखापा मंडल में नितिन तिवारी, सिंगोड़ी मंडल में श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, बटकाखापा मंडल में हजारी साहू तथा छिंदी मंडल में सीताराम डेहरिया सहभागिता करेंगे।
अभियान के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा नीरज भारद्वाज को जिला संयोजक तथा अभिषेक वर्मा, कृपाशंकर सूर्यवंशी, वंदना विश्वकर्मा एवं शैलेन्द्र मालवी को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम हेतु राकेश माइकल पहाड़े, विजय नामदेव, निशा गोस्वामी एवं वर्षा विश्वकर्मा को टोली प्रमुख बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने एवं अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।