सांसद कार्यालय में गुलाबरा मंडल की बैठक, कार्यक्रमों की दी जानकारी
राजनीति
04-Jun-26
छिंदवाड़ा
भाजपा गुलाबरा मंडल 4 छिंदवाड़ा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा 5 जून से 21 जून तक मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी जाएंगी। जिसे लेकर सांसद कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा गुलाबरा मंडल 4 छिंदवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोरिया ने बताया कि मोदी सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में मंडल के प्रभारी भाजपा के जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोरिया, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्णा हरजानी ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता और मेहनत से काम करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे व ग्यासुद्दीन पाशा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन करते हुए मंडल महामंत्री अंकित तिवारी ने बूथ समितियों के कार्यों पर चर्चा की और शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठकों की जानकारी दी। बैठक का आभार प्रदर्शन आशुतोष वाडिवा ने किया।
बैठक में सुरेश कुशवाहा, दिवांशू लोखंडे,सत्येन्द्र सेमेेकार, बंटी सक्सेना, लता जैन, दिपांक जैन, कुणाल पाल, विजेन्द्र भार्गव, विशाल सूर्यवंशी, ममता डोंगरे, माया बंदेवार, सागर बंदेवार, आनंद गोहर, जयदेव उईके, शशांक पाटिल, घनश्याम पंजवानी, विरेन्द्र बुनकर, कैलाश सोनी, प्रमोद यादव, राज गोहर, संदीप डेहरिया, पंकज साहू, विशाल कराड़े, विक्की रायसेने, राजेश राउत, चन्द्रकुमार बटके, जगदीश वर्मा, शिव श्रीवात्री, राजेश मोखलगाय, विनोद कोल्हे, मनेश सोनी, विकास जामकर, रंजीत मंडल, प्रदीप पठारे, दिलीप वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।